फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर आतंकी हमले में शहीदों की पुण्य तिथि पर दी श्रद्धांजलि

Sat, 04 Jun 2016 11:09 PM IST
मंडी
विज्ञापन
मंडी में शहीद मनोज कुमार और प्रकाश चंद की वरसी पर श्रद्घांजलि देते परिजन और उपायुक्त संदीप कदम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। जिला सैनिक कल्याण विभाग मंडी की ओर से मणिपुर में 4 जून 2015 को शहीद हुए सैनिकों की पहली पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें डीसी मंडी संदीप कदम ने विशेष रूप से शिरकत की। डीसी ने शहीदों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


कार्यक्रम का आयोजन शहीद परिवारों और हिमाचल डिफेंस फेमिली वूमेन वेलफेयर एसोसिएशन की ओर से आयोजित किया गया। उपायुक्त संदीप कदम ने बताया कि पधर के सैनिक हवलदार प्रकाश चंद, मसेरन के मनोज कुमार और लडभड़ोल के विकास भारद्वाज ने दुश्मनों से लोहा लेते हुए वीरगति प्राप्त की है। उनकी कुर्बानी को कभी नहीं भुलाया जा सकता। 4 जून को हिंदुस्तान की सेना पर जब मणिपुर के चंदेल जिले में हमला हुआ, उस समय 6 डोगरा रेजिमेंट की एक कंपनी को निशाना बनाया गया। उग्रवादियों के हमले में उस समय 18 जवान शहीद हो गए। इस हमले में हिमाचल के 7 जवान शहीद हुए। जिसमें मंडी जिला के 3 जवान शहीद हुए।


शहीद मनोज कुमार की पत्नी पुष्पलता ने बताया कि उन्हें अपनी पति की शहादत पर नाज है। अपने पति की याद में उन्होंने इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया। इस मौके पर मंडी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।  शहीद हवलदार प्रकाश चंद की माता रूपी देवी, पत्नी व्यासा देवी, जिला सैनिक कल्याण विभाग के उप निदेशक मेजर विकास सकलानी, नगर परिषद अध्यक्ष नीलम शर्मा, ईओ उर्वशी वालिया, वार्ड पार्षद सुमन, कैप्टन हेतराम, मेजर सरवन सिंह, सीएम वर्मा, समाज सेवी अनु मेहरा, हिमाचल डिफेंस वूमेन फेमिली वेलफेयर की प्रदेशाध्यक्ष आशा ठाकुर, उपाध्यक्ष कौशल्या, कोषाध्यक्ष मंजू, दिनेश, सीता, गायत्री सहित अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें