फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मॉडल, पोस्टर से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगशाड़ में क्लस्टर स्तरीय बाल विज्ञान मेले में माडल प्
विज्ञापन
करसोग (मंडी)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगशाड़ में क्लस्टर स्तरीय बाल विज्ञान मेले का आयोजन किया गया। बच्चों की ओर से बनाए गए मॉडल और पोस्टर प्रदर्शनी अतिथियों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

बच्चों ने आकर्षक मॉडल बना कर पर्यावरण संरक्षण और नशे के विरुद्ध प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुति दी। इस दौरान विद्यार्थियों ने मॉडल के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। बादल फटने जैसे सामयिक मुद्दे और उसके मूल में पर्यावरण विध्वंस से लेकर अक्षय ऊर्जा स्रोतों, जलसंरक्षण, धूम्रपान से फेफड़ों पर असर आदि अनेक विषयों पर बनाए प्रभावी मॉडलों को दर्शकों ने खूब सराहा।
मॉडल प्रदर्शनी के अलावा पोस्टर प्रदर्शनी, गणित ओलंपियाड और विज्ञान प्रश्नोत्तरी का भी आयोजन किया। वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बगशाड़ के अलावा केंद्र प्राथमिक विद्यालय बगशाड़ के बच्चों ने भी इन गतिविधियों में बढ़ चढ़ कर भाग लिया। लघु फिल्में प्रदर्शित कर विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरुकता का संदेश दिया गया।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी चंद्रेश कुमारी ने जल जनित रोगों और नशे के दुष्प्रभावों से विद्यार्थियों को अवगत करवाया। विज्ञान मेले की शुरुआत कारगिल विजय दिवस के विशेष अवसर पर शहीदों के प्रति सादर नमन के साथ हुई। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथियों के रूप में अभिभावक शिक्षक संघ के अध्यक्ष धर्मेंद्र ठाकुर, युवक मंडल बगशाड़ के अध्यक्ष कमल ठाकुर, सचिव विजय कुमार, एसएमसी कार्यकारिणी के सदस्य और बच्चों के अभिभावकों ने शिरकत की। प्रधानाचार्य आत्मा रंजन ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के अलावा विज्ञान मेला संयोजक दयंत शर्मा, बच्चों के मार्गदर्शक अध्यापकों धर्मेंद्र गुप्ता, राजीव कटोच, पंकज मल्होत्रा, पुष्पलता, राधा कुमारी आदि के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें