फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्सी प्रोजेक्ट : 25 दिन बाद स्विच यार्ड से बहाल हुई बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड की 66 मेगावाट बस्सी प्रोजेक्ट के स्विचयार्ड में स्थापित 16 एमबीए ट्रांसफार्मर में आई तकनीकी खामी को दुुरुस्त कर दिया गया है। इससे उपमंडल की 47 हजार उपभोक्ताओं को बिजली संकट से राहत मिली है। करीब 25 दिन की कड़ी मशक्कत के बाद स्विचयार्ड के ट्रांसफार्मर को बहाल किया है।
विज्ञापन

बीते 29 जून को प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा के दौरान बस्सी प्रोजेक्ट के स्विचयार्ड में बिजली गिरने से विद्युत ट्रांसफार्मर से बिजली आपूर्ति अचानक ठप हो गई थी। सुंदरनगर की टीम ट्रांसफार्मर में आई खराबी को ढूंढने में जुटी थी। अन्य विशेषज्ञों की टीम को भी बस्सी प्रोजेक्ट में बुलाया गया था।
जिले की अधिकांश सड़कों के बाधित होने से तकनीकी टीम के समय पर न पहुंचने से मरम्मत कार्य अधर में लटक गया था। करीब 25 दिनों बाद भी ट्रांसफार्मर को दुरुस्त किया गया है। विद्युत मंडल जोगिंद्रनगर के अधिशासी अभियंता पूर्ण चंद ने बताया कि लगभग 47 हजार बिजली उपभोक्ताओं का बिजली संकट भी दूर हुआ है। मारंडा, धर्मपुर, बैजनाथ, शानन सब स्टेशनों से बिजली आपूर्ति बहाल करवाकर उपभोक्ताओं को राहत पहुंचाने के प्रयास किए थे।....
विज्ञापन

इंजीनियरों की कड़ी मेहनत से स्विचयार्ड में स्थापित ट्रांसफार्मर से अब बिजली की आपूर्ति शुरू हो गई है। आपदा और सड़कें बाधित होने से बहाली कार्य में देरी हुई।
विज्ञापन

-दीप्ति भट्ट, आरई बस्सी परियोजना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें