फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बस अड्डों के बजट पर विधायक विनोद ने मांगा हिसाब

विज्ञापन
विज्ञापन
चैलचौक के लिए 1.45 करोड़ और गोहर के लिए 1.34 करोड़ का था प्रावधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। चैलचौक और गोहर बस अड्डों के निर्माण को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। नाचन के विधायक विनोद कुमार ने कहा कि दोनों बस अड्डों के लिए पूर्व की जयराम सरकार के समय ही बजट का प्रावधान किया गया था। इसके बावजूद निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पाया।
विधायक ने बताया कि उन्होंने पांच मार्च 2022 को विधानसभा में तारांकित प्रश्न के माध्यम से दोनों बस अड्डों की स्थिति और बजट प्रावधान की जानकारी मांगी थी। सरकार के लिखित जवाब में चैलचौक बस अड्डे के लिए 1.45 करोड़ और गोहर के लिए 1.34 करोड़ रुपये का प्रावधान बताया गया था। दोनों के लिए कुल 2.79 करोड़ रुपये निर्धारित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद कुमार ने कहा कि उप मुख्यमंत्री को भी इसकी जानकारी है। ऐसे में अब घोषणा के बजाय सरकार को यह बताना चाहिए कि इतने वर्षों में काम क्यों नहीं हुआ। उन्होंने जल शक्ति विभाग के लिए घोषित एक करोड़ रुपये का भी ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की। बता दें कि जिला स्तरीय ख्योड़ नलवाड़ मेले के समापन समारोह में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने चैलचौक और गोहर में बस अड्डों के निर्माण को जरूरी बताते हुए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया और बजट प्रावधान को लेकर बात रखी। इस बीच अब नाचन विधायक विनोद कुमार ने सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें