फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लकेहड़ में अलमारियां तोड़ आभूषण चुरा ले गए शातिर

Wed, 07 Aug 2024 08:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर की भडयाड़ा पंचायत के लकेहड़ गांव में हुई चोरी के दौरान घर के अंदर बिखरा हुआ सामान । स
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर में चोरी की वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार रात को विकास खंड चौंतड़ा के लकेहड़ गांव में चोरों ने रूप लाल के घर को निशाना बनाया और चार लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी चुरा ली।
विज्ञापन

रूप लाल और उनकी पत्नी किसी कार्य से प्रदेश के बाहर थे, जिससे चोरों को आसानी से चोरी की वारदात अंजाम देने का मौका मिला। चोरों ने मंगलवार रात को मकान में सेंधमारी कर अलमारियों को तोड़ा और कीमती सामान ले उड़े। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के कार्यकारी थाना प्रभारी लाल चंद ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और साक्ष्य जुटाए हैं। चोर गिरोह की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं।
जोगिंद्रनगर उपमंडल में चोरी की वारदातें पिछले कई वर्षों से बढ़ रही हैं, लेकिन जुलाई माह में ये घटनाएं चरम पर पहुंच गई हैं। उपमंडल में एक महीने में 20 से अधिक चोरी की वारदातें हो चुकी हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस अभी तक इन वारदातों को रोकने में सफल नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें