फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: शरारती तत्वों ने मुख्य लाइन में डाली थी लकड़ी, रुक गई थी पानी की सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जलशक्ति विभाग की टीम ने किया ध्वाल पेयजल योजना का निरीक्षण, मनोग में पानी की आपूर्ति बहाल
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता ने दी गर्मी के मौसम में पानी के सदुपयोग की सलाह संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। जल शक्ति विभाग की टीम ने मंगलवार को मनोग ग्राम पंचायत ध्वाल की पेयजल योजना का मुआयना किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि मनोग गांव को पेयजल आपूर्ति करने वाली मुख्य लाइन को कुछ शरारती तत्वों ने लकड़ी डाल कर विभिन्न जगहों से ब्लॉक कर दिया था। इस कारण पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही थी। कर्मचारियों ने पाइपों को दुरुस्त कर पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी है।
इसके अलावा गांव डुग्धा घुराणा ग्राम पंचायत कागू की बाधित पेयजल आपूर्ति को दो दिन में बहाल कर दिया जाएगा। इस गांव को आंशिक रूप से दूसरे स्रोत से पानी की आपूर्ति की जा रही है और डुग्धा घुराणा की मुख्य पाइप लाइन को दुरुस्त करने का कार्य आरंभ कर दिया गया है।
विज्ञापन

कांगू ग्राम पंचायत के अन्य गांवों जखौल, रतोग को सरोनी स्रोत से पेयजल आपूर्ति की जाती है, लेकिन अत्यधिक गर्मी के कारण स्रोत में पानी की मात्रा 25 प्रतिशत ही है। इस कारण पेयजल आंशिक रूप से उपलब्ध करवाया जा रहा है। विभाग की ओर से जखौल और रतोग को उचित मात्रा में पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए इस क्षेत्र को बहाव पेयजल योजना अलसू कांगू से जोड़ा जा रहा है। यह कार्य दो से तीन दिन में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

जल शक्ति मंडल सुंदरनगर के अधिशासी अभियंता रजत कुमार ने बताया कि जल शक्ति मंडल सुंदरनगर के तहत सूखे की स्थिति की वजह से 15 पेयजल योजनाओं के डिस्चार्ज में भारी कमी आ गई है। इस कारण पेयजल की मात्रा में कटौती की जा रही है। विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से पेयजल के सदुपयोग की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें