फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: अभी तक सही नहीं हुआ पिछली बरसात में बंद हुआ रास्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रयोह गांव के लोग परेशान, बोले- दूसरे रास्तों ने करनी पड़ रही आवाजाही
विज्ञापन

पंचायत को कई बार करवाया अवगत, लेकिन समस्या का नहीं हुआ समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी

टिहरा (मंडी)। विकास खंड धर्मपुर के ग्रयोह वार्ड का रास्ता बंद होने से मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। दशकों पुराना यह रास्ता पिछली बरसात में हुई भारी बारिश और आपदा के बाद से बंद पड़ा है। गांव का यह मुख्य रास्ता है और आसपास के गांव को भी जोड़ता है। इसी रास्ते से पहले लोग अपने खेतों को जाते थे, जब से रास्ते पर भूस्खलन हुआ है, तब से लोगों को दिन प्रतिदिन दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

लोगों की मानें तो इस संदर्भ में स्थानीय ग्रामीणों ने पंचायत को कई बार अवगत करवाया है, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। ऐसे में लोगों को अपने खेतों में जाने के लिए दूसरे रास्ते से गुजरना पड़ता है। ग्रामीणों में विमला देवी, विजय कुमार, विजय लक्ष्मी, सागरा देवी, सोमा देवी, अजय कुमार, लाल सिंह, मनोहर लाल, कृष्णी देवी, कुलदीप सिंह, नानक चंद, अजय कुमार, कांता देवी, नीता देवी आदि ने संबंधित पंचायत और विभाग से गुहार लगाई है कि इस रास्ते को बरसात से पूर्व दुरुस्त करवाया जाए। इस बारे में पंचायत के प्रधान बक्शी राम ने कहा कि इस रास्ते को बनाने के लिए बजट का प्रावधान कर दिया गया है। जियो टैगिंग भी हो चुकी है और सीमेंट भी बुक करवा दिया गया है। जैसे ही सीमेंट आएगा काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें