फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत सचिव पर अभद्र व्यवहार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। ग्राम पंचायत टिहरी के उपप्रधान ने पंचायत सचिव पर अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है। उपप्रधान ने उपमंडल अधिकारी (ना.) को शिकायत पत्र सौंप कर कार्रवाई की मांग उठाई है।
विज्ञापन

उपप्रधान कांशी राम ने शिकायत पत्र में कहा कि वह पंचायत सचिव के पास विभिन्न कार्यों के बारे में जानकारी लेने पहुंचे तो उन्होंने अभद्र व्यवहार किया।
कांशी राम ने बताया कि सचिव के अभद्र व्यवहार का उन्होंने मोबाइल पर वीडियो भी बनाया है। उपमंडल अधिकारी धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि शिकायत पत्र को आगामी कार्रवाई और जांच के लिए बीडीओ सुंदरनगर को भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें