फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंत्री किरण रिजिजू से उठाएंगे कोकसर- बाईपास-छतडू सड़क निर्माण का मुद्दा

Fri, 27 Jun 2025 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
रवि बोले, वैकल्पिक मार्ग के तौर पर लाहौल और स्पीति के लिए होगा फायदेमंद सावित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू के घाटी दौरे के दौरान क्षेत्र की समस्याएं उठाई जाएंगी। पूर्व विधायक एवं भाजपा नेता विधायक रवि ठाकुर कोकसर से छतडू बाईपास के निर्माण को लेकर भी बात करेंगे।
लगभग 15 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने को लेकर क्षेत्रवासियों की पैरवी करेंगे। लोक निर्माण विभाग ने कई साल पहले उक्त सड़क के निर्माण के लिए बजट के साथ ढाई किलोमीटर तक सड़क निर्माण का कार्य भी किया था, लेकिन वन विभाग की ओर से एनओसी नहीं मिलने से यह कार्य रुका है। लाहौल और स्पीति की आम जनता के साथ कोकसर के ग्रामीणों ने कई वर्षों से उक्त सड़क के निर्माण को लेकर पूर्व मंत्री रामलाल मारकंडा, पूर्व विधायक रवि ठाकुर सहित प्रदेश और केंद्र सरकार से मांग की थी, लेकिन अभी तक इस पर न तो भाजपा और न ही कांग्रेस ने कोई खास रुचि दिखाई। सामरिक महत्व की सड़क ग्राम्फू-काजा-समदो मार्ग के चौड़ीकरण के लिए बीआरओ को केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी। इस वैकल्पिक बनने वाले मार्ग पर किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब एक बार फिर इस सड़क निर्माण को लेकर पूर्व विधायक रवि ठाकुर केंद्रीय मंत्री से चर्चा करेंगे। रवि ठाकुर का कहना है कि इस सड़क के निर्माण से लाहौल स्पीति वासी साल में कम से कम नौ-दस महीने तक आवाजाही कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि इसके बनने से बरसात और बादल फटने आदि की घटनाओं से पैदा होने वाले हालात का भी सामना नहीं करना पडे़गा। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर वैकल्पिक सड़क के निर्माण के लिए प्रदेश के साथ केंद्र सरकार के सामने बात रखेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें