फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारी किए सम्मानित

Tue, 16 Aug 2016 05:48 PM IST
मंडी
विज्ञापन
मंडी में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर पुरस्कृत स्काऊट एंड गाइड के साथ सांसद रामरूवरूप शर्मा व स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मंडी। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को स्वास्थ्य एवं राजस्व मंत्री  कौल सिंह ठाकुर ने सम्मानित किया। समारोह में राजस्व विभाग के पटवारी संजय पठानिया, प्रेम सिंह, तुलसी राम, हेम सिंह, सतीश चंद, नागेश्वर, मेघ सिंह, बुद्धि सिंह, कृष्ण पाल, देस राज, विशाल कुमार, रमेश कुमार, लता देवी, सुरेंद्र कुमार, नेक सिंह, कन्हैया लाल, चेहर सिंह, ज्योति प्रकाश, बलदेव तथा संतोष कुमार को सम्मानित किया गया। इसके अलावा पंचायत सचिवों में संतोष कुमार, नागू राम, जोगिंद्र सिंह, मनोज कुमार, नीरज गुप्ता, भागीरथ, जगदीश, बीर सिंह, प्रकाश चंद तथा रंजीत सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



सूक्ष्म बीमा योजना के तहत सराज खंड की ग्राम पंचायत घाट के प्रधान पूर्ण चंद, सचिव खूबे राम,  विकास दूत पीरू राम, स्वयं सहायता समूह घाट की कल्पना, गोपालपुर खंड की ग्राम पंचायत पौंटा की प्रधान शकुंतला देवी, सचिव निशा देवी, विकास दूत गीता देवी, महिला मंडल सिहारल, दरकोली तथा चुक्कू को सम्मानित किया गया। चौंतड़ा खंड की ग्राम पंचायत खद्दर को प्रथम स्वच्छ ग्राम पंचायत के रूप में सम्मनित किया गया।

पंचायत प्रधान विजय कुमार, सचिव इंदिरा देवी, विकास दूत सविता देवी, महिला मंडल नारी शक्ति, खद्दर, खद्दर धार, रहढ़, स्नाहड, गीतांजलि, रोपड़ तथा झुलगहेढ़, व्हाट्सएप के माध्यम से गतिविधियां चलाने के लिए सक्रिय पंचायत के रूप में द्रंग खंड की बिंयू पंचायत के प्रधान रोशन लाल, सचिव बलवीर तथा विकास दूत शमशेर को सम्मानित किया गया। स्काउट एंड गाइड के तहत राष्ट्रपति सम्मान से पुरस्कृत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जैहल के किरन कुमार, गोहर के संजय दत्त, हेम राज, पिंकू, सोहन लाल तथा राजेंद्र कुमार को बेहतरीन स्काउट के रूप में सम्मानित किया गया। 108 और 102 एंबुलेंस सेवा में बेहतर कार्य करने के लिए नेत्र सिंह, हेम राज तथा राजीव कुमार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें