फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: राज्यस्तरीय स्पर्धा की उपविजेता टीम के सदस्य किए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी कॉलेज में समारोह, बास्केटबाल में किया बेहतर प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। अंतर विश्वविद्यालय की राज्य स्तरीय कयाकिंग, कैनोइंग जल क्रीड़ा और बास्केटबाल स्पर्धा में मंडी काॅलेज के पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन दिखाया। मंगलवार को सभी खिलाड़ियों के सम्मान में कॉलेज परिसर में समारोह आयोजित किया। इसकी अध्यक्षता कॉलेज प्राचार्य सुरीना शर्मा ने की। उन्होंने खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

कॉलेज के सहायक प्रोफेसर डाॅ. सुनील ने कहा कि मंडी कॉलेज की महिला बास्केटबाल टीम में भावना, शिवानी, रितु, प्रियंका, लतीश, प्रेरणा, दीक्षा, दीया, कशिश, स्नेहा, आंचल और उपासना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर उपविजेता ट्रॉफी अर्जित की। कयाकिंग और कैनाइंग जलक्रीड़ा में पुरुष और महिला खिलाड़ियों ने सेकंड रनरअप ट्रॉफी हासिल की। खेल मैनेजर संतोष कुमार और ज्योति ठाकुर ने कहा कि खिलाड़ी नीतिका ने स्वर्ण पदक, युवराज ने सिल्वर, सुशील ने सिल्वर, जगदीश और पारस ने ब्रांज मेडल अर्जित किए। इस अवसर पर कॉलेज के खेल सलाहकार कमेटी के सदस्य डाॅ. सीमा शर्मा, डाॅ. प्रदीप, फ्लाइंग ऑफिसर डाॅ. चमन, डाॅ. याचना आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें