फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एक टांग दौड़ में महक और निशांत रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकनृत्य प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में स्वामी विवेकानंद स्कूल रहा विजेता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी में सोमवार को पड्डल मैदान में प्राथमिक स्कूलों की विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। मंच संचालक अनिता वालिया और मीडिया प्रभारी चंचल सिंह ने बताया कि जिले के 17 प्राथमिक स्कूलों के विद्यार्थियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया।
लोकनृत्य प्रतियोगिता के छात्रा वर्ग में स्वामी विवेकानंद स्कूल मंडी का दल प्रथम, केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला बाल मंडी दूसरे और एआरसी पब्लिक स्कूल मंडी तीसरे स्थान पर रहा। एक टांग दौड़ के छात्रा वर्ग में महक प्रथम, अवनी दूसरे और अर्शिया तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों के वर्ग में निशांत प्रथम, केशव दूसरे स्थान पर रहा। नींबू दौड़ की छात्रा वर्ग में सरस्वती विद्या मंदिर मंडी से जिया प्रथम, स्वामी विवेकानंद मंडी से आरसी दूसरे और गोल्ड वैली पब्लिक स्कूल मंडी से जानसी तीसरे स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र वर्ग में डीएवी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी से हर्ष प्रथम, स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी से राघव दूसरे और ओक बुड स्कूल से राघव ठाकुर एवं अरुणोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी के दक्ष ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया। इस अवसर पर मंच संचालक अनीता वालिया, रोहित परमार, सीआर यादव, विजय चौधरी, नरेश, गिरधारी, राजेश, वंदना गुलरिया, ज्योति और मीडिया प्रभारी चंचल सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें