फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी में शिवरात्रि महोत्सव में 2.27 करोड़ आय, 2.18 करोड़ खर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव-2016 के आयोजन को लेकर मेला समिति की आम सभा उपायुक्त एवं शिवरात्रि मेला समिति अध्यक्ष संदीप कदम ने किया। आम सभा में गत शिवरात्रि महोत्सव के आय और व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया।
विज्ञापन


आम सभा में उपायुक्त संदीप कदम ने बताया कि गत शिवरात्रि महोत्सव में दो करोड़ 27 लाख रुपये की आय हुई थी। जिसमें दो करोड़ 18 लाख रुपये की राशि विभिन्न गतिविधियों पर खर्च की गई। शिवरात्रि महोत्सव देव परंपराओं से जुड़ा उत्सव है। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रमों, खेलकूद प्रतियोगिताओं तथा व्यापारिक गतिविधियों को भी समावेश रहता है।

इस उत्सव की गरिमा को देखते हुए इसके सफल आयोजन की उचित व्यवस्था के सफल प्रयास किए जाएंगे। हर वर्ष की भांति इस बार भी मेले में देवी देवताओं को आमंत्रित किया जा रहा है। देवताओं के साथ आने वाले देवलुओं के खानपान तथा रहने की मेला कमेटी द्वारा उचित व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि शिवरात्रि महोत्सव के दौरान आयोजित होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश को समृद्ध सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षण देने के साथ-साथ लोगों का स्वस्थ मनोरंजन करने का भरपूर प्रयास किया जाएगा। मेले के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा विकासात्मक प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रदर्शनियां लगाने के लिए समय रहते उचित प्रबंध कर लें।

बैठक में स्मारिका के प्रकाशन, वित्तीय स्रोतों को सुदृढ़ करने, स्वागत, परिवहन व्यवस्था, मेला मैदान में पानी की निकासी, विद्युत आपूर्ति और सुरक्षा आदि विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि देवताओं के साथ आए देवलुओं के लिए समुचित शौचालयों की व्यवस्था तथा उनके भोजन की व्यवस्था की जाएगी।

बैठक में मेला समिति के गैर सरकारी सदस्यों ने मेेले के आयोजन पर अपने सुझाव दिए। जिस पर उपायुक्त ने सकारात्मक कार्यवाही करने को कहा। बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष खीरामणि, नगर परिषद अध्यक्षा सुशीला सौंखला, अतिरिक्त उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर, एडीएम विवेक चंदेल आदि गैर सरकारी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें