फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: पोस्टर मेकिंग में मीना देवी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
रिवालसर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय रिवालसर में रेड रिबन क्लब की ओर से विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम संयोजक प्रो. अंजलि परमार ने बताया कि इस अवसर पर रंगोली और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। सांस्कृतिक फैशन शो का आयोजन कर एड्स के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

पोस्टर मेकिंग में मीना देवी प्रथम, तरुणा शर्मा द्वितीय और संजू तृतीय स्थान पर रहे। रंगोली प्रतियोगिता में टीम बी प्रथम, टीम ए द्वितीय और टीम डी तृतीय स्थान पर रही। रिवालसर बस स्टैंड और बाजार में जागरूकता रैली निकाली गई। नुक्कड़ नाटक से नशे से दूर रहने का भी संदेश दिया। मुख्य अतिथि प्रो. मनोज कुमार ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर क्लब को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. ओपी ठाकुर, ब्रज नंदन, ललित कुमार, खेमचंद, ईश्वर दास, पुष्पराज भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें