फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एमसी का होटल की दोबारा पैमाइश करने से इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जिला मुख्यालय मंडी के होटल के सभी तल की दोबारा पैमाइश करने के होटल संचालक के आवेदन को नगर निगम ने नामंजूर कर दिया है। गृहकर के करीब 45 लाख रुपये पर कुंडली मार कर बैठे इस होटल संचालक की अब परेशानियां बढ़ जाएंगी। समन जारी करने के बाद अब नगर निगम ने गृहकर के सबसे बड़े डिफाल्टर की देनदारी राजस्व रिकार्ड में दर्ज करने के साथ बिजली, पानी की सुविधाएं भी बंद करने की तैयारी शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

नगर निगम के करीब दो करोड़ रुपये अभी भी गृहकर के रूप में कुछ देनदारों के पास फंसे हुए हैं। इसमें 45 लाख की देनदारी वाला शहर का एक नामी गिरामी होटल संचालक भी शामिल है। इसके अलावा युवा सेवाएं एवं खेल विभाग समेत कुछ अन्य विभाग और शहरवासी भी देनदारों की सूची में हैं। नगर निगम की ओर से देनदारों को नोटिस जारी किए जा रहे हैं। देनदारों को अदायगी में कुछ रियायतें भी प्रदान की जा रही हैं। इसका असर यह हुआ है कि बहुत से देनदारों ने स्वयं नगर निगम कार्यालय में पहुंच कर लंबित गृहकर का भुगतान किया है।
होटल संचालक को बार-बार नोटिस जारी किए गए। पिछले दिनों होटल संचालक ने होटल की दोबारा पैमाइश करने का नगर निगम से आवेदन किया। इसे नगर निगम ने रिजेक्ट कर लंबित भुगतान करने को कहा है। होटल संचालक को नोटिस जारी करने के बाद अंतिम समन भी जारी कर दिया है। अब नगर निगम देनदार होटल संचालक के राजस्व रिकार्ड में देनदारी अटैच करने के साथ-साथ अन्य कार्रवाई अमल में लाएगा। इसमें होटल के बिजली पानी कनेक्शन काटना भी शामिल रहेगा।
विज्ञापन

......
लंबित गृहकर की अदायगी न करने वाले होटल संचालक के दोबारा पैमाइश के आवेदन को रिजेक्ट कर लंबित भुगतान करने को कहा गया है। अन्य देनदारों को भी नियमानुसार नोटिस जारी किए जा रहे हैं। डिफाल्टर देनदारों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

-एचएस राणा, आयुक्त नगर निगम मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें