फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पर बैंक कर्मचारी बताकर धोखाधड़ी करने का मास्टरमाइंड दिल्ली से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। बैंक कर्मचारी बनकर फोन पर लोगों से ठगी करने के मास्टरमाइंड को मंडी पुलिस ने दिल्ली से दबोचा है। आरोपी के कब्जे से एक लैपटाप और कुछ सिम कार्ड भी पकड़े हैं। हिमाचल समेत अन्य राज्यों में इस शातिर का पूरा नेटवर्क होने का अंदेशा है। कई लोग शातिर की धोखाधड़ी का शिकार हुए हैं।
विज्ञापन

इसकी पुलिस जांच कर रही है। आरोपी की पहचान लाल कुमार दास (26) निवासी गिरिडीह, झारखंड के रूप में हुई है। वर्तमान में आरोपी दक्षिण पश्चिम दिल्ली के पालम गांव में रहता है। पुलिस ने इसे गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जहां से तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस के अनुसार मसेरन के मुकेश की शिकायत के बाद आरोपी पुलिस के राडार पर था। आरोपी ने डेढ़ लाख की ठगी मसेरन निवासी से की थी। उसने अपनी शिकायत में बताया कि किसी अंजान व्यक्ति ने खुद को बैंक कर्मचारी के रूप में पेश किया और बैंक खाते की जानकारी ली। कुछ ही देर बाद जालसाज ने उसके खाते से डेढ़ लाख रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन

पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। एचसी विशाल साइबर सेल मंडी के तहत एक टीम ने आरोपी की लोकेशन का पता किया, मगर यह हर बार बदल जाती थी।
इस बार पुलिस ने उसकी लोकेशन दिल्ली पता की और वहां से पूरी मुस्तैदी के साथ उसे गिरफ्तार किया। पुलिस ने इस दौरान आरोपी के पास से कई फर्जी सिम कार्ड, बैंक अकाउंट डिटेल, लैपटॉप बरामद किए हैं। उनके बैंक खातों की जांच में कई लाख के लेन-देन का पता चला, जो पूरे प्रदेश समेत भारत में पीड़ितों से ठगे गए हैं।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें