फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहर से पंजाब की मंडियों में पहुंचा मटर

Fri, 06 Nov 2015 05:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, चैलचौक
विज्ञापन
विज्ञापन
मटर के दाम में बंपर उछाल से इस बार किसानों की आर्थिकी सुदृढ़ हुई है। 60 से 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से हरा मटर बिकने से किसान गदगद हैं। अकेले गोहर उपमंडल से पड़ोसी राज्यों की मंडियों में करीब 300 टन मटर बिक चुका है। गोहर, चैलचौक, मौवीसेरी, नौण, कोट, शाला, तुना, जहल, जाच्छ, धंग्यारा, कुटाहची, बाढू, रोहांडा, घीडी, कमांद समेत समूचे नाचन और सराज में मटर की बंपर पैदावार हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के किसानों दीनानाथ ठाकुर, होशियार सिंह, पवन कुमार, हेमराज, मनोज कुमार, जसवीर, नेत्र सिंह, चंद्रमणी, देवीराम, ठाकर दास, मीरा ठाकुर, इंदिरा ठाकुर, दुर्गी देवी और हिमाचली देवी के अनुसार इस बार मटर के उम्दा दाम मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हुई है। क्षेत्र के व्यापारियों दीवान चंद ठाकुर, हेम सिंह, महेंद्र कुमार, भोला राम ठाकुर और हंसराज ने बताया कि पंजाब और पड़ोसी राज्यों से मटर की भारी मांग है। जिसके चलते किसानों को मटर के उम्दा दाम मिल रहे हैं।
कृषि विकास अधिकारी गोहर मुंशी राम ठाकुर ने बताया कि इस बार गोहर ब्लॉक में करीब दो हजार हेक्टेयर में मटर की बिजाई हुई थी। जहां बंपर उत्पादन होने से किसान गदगद हैं। मार्केट कमेटी बोर्ड के सचिव प्रकाश कश्यप ने गोहर क्षेत्र से अब तक पंजाब की मंडियों में करीब 300 टन मटर विक्रय होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बिना लाइसेंस सब्जियां खरीदने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा तथा एपीएमसी की ऐसे लोगों पर छापामारी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें