फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: महिला आरक्षी की सतर्कता से बची कई जानें

विज्ञापन
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर नौ मील क्षेत्र में मंगलवार को एक बड़ा हादसा महिला आरक्षी की सूझबूझ और तत्परता से टल गया। महिला आरक्षी सोनी ने समय रहते पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन को भांप लिया और तत्काल ट्रैफिक रुकवाया। इस कारण मलबे की चपेट में आने वाहन बच गए। इससे कई लोगों की जान बच गई। घटना मंगलवार दोपहर बाद लगभग 3:00 बजे की है।
विज्ञापन

ड्यूटी पर तैनात महिला आरक्षी सोनी मंडी की ओर आ रहे ट्रैफिक को संभाल रही थीं। उन्होंने पहाड़ी में हलचल और पत्थर गिरते देखे। बिना समय गंवाए उन्होंने ट्रैफिक को तत्काल 100 मीटर पीछे रुकवा दिया। ट्रैफिक रुकवाने के दो मिनट बाद ही पहाड़ी से भारी मलबा और बड़े पत्थर सड़क पर गिर गए। उधर, पंडोह पुलिस चौकी प्रभारी अनिल कटोच ने बताया कि महिला आरक्षी सोनी ड्यूटी के प्रति सजग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें