फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मां बगलामुखी मंदिर में प्रकटोत्सव 23 से

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। तुंगल क्षेत्र के प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर सेहली में प्रकटोत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है। दो दिवसीय आयोजन के लिए मंदिर कमेटी और स्थानीय ग्रामीणों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस वर्ष उत्सव में चंडीगढ़ और पंजाब के नामी कलाकार अपनी हाजिरी भरेंगे।
विज्ञापन

मंदिर के पुजारी अमर जीत शर्मा ने बताया कि 23 अप्रैल की रात को आयोजित होने वाली भजन संध्या में विशेष रूप से चंडीगढ़ से जस्सी रॉयल्स प्रोडक्शन के मैनेजिंग डायरेक्टर और प्रसिद्ध गायक जसबीर जस्सी और पंजाब के मशहूर गायक जयपाल सहोता माता का गुणगान करेंगे। इनके अलावा हुकम चंद ठाकुर भजन मंडली (साईगलू) और स्थानीय भजन मंडलियां भी माता की महिमा का बखान करेंगी। भक्तों की सुविधा और धार्मिक अनुष्ठान के लिए 23 अप्रैल शाम 7 से रात 10 बजे तक भक्तों के लिए रात्रि भोज होगा। रात 8 बजे से सुबह तक भजन संकीर्तन, जबकि मध्य रात्रि 12 बजे विशेष पूजा-अर्चना एवं जाग का आयोजन किया जाएगा। 24 अप्रैल सुबह हवन-यज्ञ एवं पाठ के अलावा दोपहर एक बजे से भंडारा लगाया जाएगा।
मंदिर कमेटी ने कार्यक्रम में समस्त श्रद्धालुओं को पहुंचने का आह्वान किया है। साथ ही मर्यादा और आस्था को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में देव खेल की वीडियो बनाने या फोटो खींचने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें