फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर में जाम हुआ आम, थम रही जिंदगी की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
धनोटू से ललित चौक तक के सफर में पसीना-पसीना हो रहे वाहन सवार
विज्ञापन


स्थानीय लोग भी जोखिम उठा हाईवे के आर पार जाने को हुए मजबूर

संवाद न्यूज एजेंसी

सुंदरनगर(मंडी)। प्रदेश में पर्यटन सीजन इन दिनों जोरों पर है। बाहरी राज्यों से कुल्लू, मनाली, लेह तथा लद्दाख की तरफ रोजाना छोटे-बड़े हजारों वाहन इन दिनों आ जा रहे हैं। इस कारण सड़क पर यातायात का भारी दबाव देखने को मिल रहा है, यातायात को नियंत्रण करने में जिला पुलिस पूरी तरह से नाकामयाब हो रही है। इसके कारण जहां स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है वहीं दूसरी ओर पर्यटकों को भी हर थोड़ी देर में कई-कई किलोमीटर लंबे जाम में पसीना पसीना होना पड़ता है।
जाम के कारण सुंदरनगर शहर में हाईवे पर एंबुलेंस का गुजरना भी मुश्किल हो गया है। यहां पर धनोटू से लेकर ललित चौक तक के करीब पांच किलोमीटर के दायरे में लगने वाले जाम से जनजीवन भी ठप होकर रह गया है। स्कूल -कॉलेज जाने वाले बच्चों को भी इससे रोजाना जूझना पड़ रहा है। शहर में भोजपुर में हादसों को रोकने के लिए हाईवे पर आने जाने को सड़क अलग करने के लिए डिवाइडर लगाए गए हैं, लेकिन इसमें भी एक तरफ नगर परिषद ने पेड पार्किंग बना दी है। जहां पर कार खड़ी करने और निकालने के लिए वाहन चालक यहां वहां पर सड़क पर मोड़ काटने लगते है। इसके कारण यातायात की रफ्तार बाधित हो जाती है और कुछ ही पल में कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है। हमसफर मोड़ पर हाइवे पर लगी रेहड़ियां भी यातायात को बाधित कर रही हैं। यहां तक कि यातायात पुलिस भी हाईवे पर जाम को रोकने में पूरी तरह से विफल हो रही है। स्थानीय निवासी यशपाल, अमित शर्मा, कमल शर्मा, विजय कुमार, सुरेश कुमार व सचिन ने बताया बस स्टैंड सुंदरनगर से ललित चौक तक के तीन किलोमीटर के दायरे में पहुंचने के लिए दोपहिया वाहनों में भी पसीना बहाना पड़ रहा है। यहां तक की शहर में यातायात के दबाव के कारण हाईवे पर आर पार जाने के लिए जोखिम उठाना पड़ रहा है। इधर, डीएसपी भारत भूषण ने बताया हाईवे पर यातायात को व्यवस्थित करने के लिए पुलिस पूरी तरह से सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल्द हो सुंदरनगर बाईपास का निर्माण कार्य पूरा
सुंदरनगर शहर के जाम से बचाने के लिए नौलखा से लेकर पुंघ तक करीब 300 करोड़ की लागत से पांच किलोमीटर लंबा बाईपास का निर्माण किया जा रहा है। बाईपास का निर्माण करीब 95 प्रतिशत से अधिक पूरा हो चुका है, लेकिन शेष कार्य को पूरा करने के लिए इसका निर्माण कार्य कर रही कंपनी सुस्त रवैया अपनाए हुए है। स्थानीय लोग की प्रशासन से मांग है कि वह जल्द से जल्द सुंदरनगर बाईपास का कार्य पूरा करा इसे यातायात के लिए शुरू करवाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें