फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दुर्गापुर से चंडीगढ़ और टिक्कर से हरिद्वार के लिए चलेगी एचआरटीसी बस

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के लोगों को मिलेगी सुविधा, वाया होते हुए कई गांवों को करेगी कवर
विज्ञापन

युकां कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति की मांग पर उपमुख्यमंत्री ने इलाके को दी सौगात
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरकाघाट हलके में एचआरटीसी ने बड़ी सौगात दी है। क्षेत्र के दुर्गापुर से चंडीगढ़ और टिक्कर से हरिद्वार को सीधी बस सेवा चलेगी। इसे लेकर एचआरटीसी ने आदेश जारी कर दिए हैं। इन रूटों पर क्षेत्र की दर्जनों पंचायतों के लोगों को सुविधा मिलेगी। वाया होते हुए यह बस सेवा कई गांवों को कवर करती हुई गंतव्य तक पहुंचेगी। युकां कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति की मांग पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने इलाके को यह सौगात दी है।
दुर्गापुर से चंडीगढ़ रूट पर एचआरटीसी बस भद्रवाड़ रखोटा मसेरन सरकाघाट होकर चंडीगढ़ को रवाना होगी। जबकि टिक्कर से हरिद्वार रूट पर एचआरटीसी बस पिंगला भद्रवाड़ मसेरन रखोटा सरकाघाट चंडीगढ़ सहारनपुर होकर हरिद्वार पहुंचेगी। इलाके से सैकड़ों लोग नौकरी के सिलसिले में चंडीगढ़ में रहते हैं। अब उन्हें सीधी बस सेवा का लाभ मिलेगा। जबकि हरिद्वार को भी धार्मिक दृष्टि से लोगों का आना जाना लगा रहता है। सीधी बस सेवा के चलते अब लोगों को दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर ने इन दोनों रूटों के लिए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार जताया है। कहा कि उन्होंने मार्च 2024 में सरकाघाट विधानसभा के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जनमंच के दौरान मुकेश अग्निहोत्री के साथ भेंटकर के उक्त बस सेवाओं को शुरू करने की मांग की थी, परंतु मार्च 2024 में आदर्श आचार संहिता लगने के बाद यह बस सेवा शुरू होने में देरी हुई। अब आचार संहिता हटते ही उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने यह बसें चलाने की स्वीकृति दे दी है। इस संबंध में आदेश भी जारी हो गए हैं। उधर, एचआरटीसी के डिप्टी डिवीजनल मैनेजर ट्रैफिक देवा सेन ने दोनों रूटों पर सभी प्रकार की औपचारिकताओं के बाद बस सेवा शुरू करने आदेश जारी करने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें