फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: माली में मंडी के पहलवान अजय कुमार विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुफरी छिंज मेले में 120 पहलवानों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। इलाका दूंधा का प्रसिद्ध बाबा लखदाता पीर को समर्पित दो दिवसीय कुफरी छिंज मेला धूमधाम के साथ संपन्न हो गया। मेले का समापन सरदार पटेल विश्वविद्यालय की पूर्व प्रतिकुलपति अनुपमा सिंह ने किया। उन्होंने बाबा लखदाता पीर मंदिर में शीश नवाकर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने मेले में पहुंचे देव पाईंदल ऋषि डोलरा, माता जालपा भगवती सरौण, माता दुर्गा भगवती भटवाड़ी, माता जालपा भगवती करनाल, देव राम पाल बम्हा शिंगारी और देव रोपड़ पाल ब्रम्हा कुमारडा के रथों की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। देवताओं को नजराना राशि देकर सम्मानपूर्वक विदाई भी दी गई। मुख्य अतिथि अनुपमा सिंह ने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला कमेटी को 50 हजार रुपये की सहयोग राशि भी प्रदान की। मेला कमेटी के अध्यक्ष विनोद कुमार ने मुख्य अतिथि को शॉल, टोपी और स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

छिंज मेले में करीब 120 पहलवानों ने दमखम दिखाया। माली में मंडी के पहलवान अजय कुमार विजेता रहे। जबकि बिलासपुर के बलबीर सिंह उपविजेता बने।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें