फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइंस एक्टिविटी, सर्वे रिपोर्ट और प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में प्रथम रहा मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। राज्य स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन में मंडी जिले के नन्हें वैज्ञानिकों ने प्रदेशभर में अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है। मंडी जिले के प्रतिभागियों ने साइंस एक्टिविटी, सर्वे रिपोर्ट और प्रश्नोत्तरी स्पर्धा में प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

सर्वे रिपोर्ट में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला माहूंनाग के सचिन ने प्रदेशभर में पहला स्थान हासिल किया। सचिन अब सर्वे रिपोर्ट प्रतियोगिता में देशभर में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगा। वरिष्ठ वर्ग प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में महावीर पब्लिक स्कूल सुंदरनगर की इशिता और अंशिका प्रथम स्थान पर रही हैं।
गणित ओलंपियाड में दयानंद भारतीय पब्लिक स्कूल जोगिंद्रनगर की तरनप्रीत कौर ने दूसरा स्थान हासिल किया। साइंस एक्टिविटी वरिष्ठ ग्रामीण वर्ग में माइंड ट्री पब्लिक स्कूल आईआईटी कमांद की स्वस्तिका ने प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का डंका बजाया है।
विज्ञापन

शहरी कनिष्ठ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भारती पब्लिक स्कूल जोगिंद्रनगर के सूर्यांश और कृष्ण प्रथम रहे। कनिष्ठ ग्रामीण प्रश्नोत्तरी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला गुरुकोठा की संजना और कोमल तृतीय स्थान हासिल किया है।
...
राज्य स्तरीय सम्मेलन में जिले का नाम रोशन करने वाले प्रतिभागियों ने कड़ी मेहनत के बल पर सफलता हासिल की है। इसके लिए स्कूल स्टाफ भी बधाई के पात्र है।
विज्ञापन

-अशोक वालिया, साइंस पर्यवेक्षक मंडी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें