लडभड़ोल में विजेता टीमों को सम्मानित करते मुख्य अतिथि। स्रोत : जागरूक पाठक
लडभड़ोल (मंडी)। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल में आयोजित अंडर-19 बाल खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर सदर मंडी ने ऑल राउंड बेस्ट का खिताब हासिल किया। शुक्रवार को आयोजित समारोह में विजेता खिलाड़ियों को कांग्रेस नेता जीवन ठाकुर ने सम्मानित किया। मार्चपास्ट में जोगिंद्रनगर स्कूल विजेता रहा। वाॅलीबाल में सदर विजेता और पधर उपविजेता रहा। कबड्डी में सदर की टीम ने ट्राफी अपने नाम की। सुंदरनगर को उपविजेता का खिताब मिला। खो-खो में सुंदरनगर विजेता, जोगिंद्रनगर उपविजेता रहा। कुरैश में बग्गी विजेता और सलवाना उपविजेता रहा।
इससे पूर्व खेलकूद प्रतियोगिता के समापन पर भव्य मार्चपास्ट किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का मन मोह लिया। प्रतियोगिता में मंडी जिले के 18 विभिन्न जोन से 667 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस दौरान एडीपीओ जिला मंडी सुखदेव ठाकुर, डीएसएसए मंडी के उपाध्यक्ष ललित धरवाल, स्थानीय प्रधानाचार्य हकीकत राय आदि मौजूद रहे।
000