फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुंदरनगर हाईवे पर चलते ट्रक में लगी आग

विज्ञापन
सुंदरनगर में हाईवे किनारे जलता ट्रक। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर वीरवार सुबह करीब 5:30 बजे मनाली की ओर चिप्स लेकर जा रहे ट्रक में अचानक आग लग गई। यह घटना जवाहर लाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग संस्थान के पास हाईवे पर पेश आई।
विज्ञापन

ट्रक में ले जाए जा रहे अधिकतर सामान को तो बचा लिया, लेकिन ट्रक पूरी तरह से जल गया है। आग लगने का पता चलते ही चालक ने ट्रक को खड़ा कर दिया। यहां पास में एक होटल के कर्मचारियों ने घटना की जानकारी पुलिस और दावानल विभाग को दी।
विज्ञापन

इस मौके पर बीबीएमबी के दो और मंडी से एक अग्निशमन वाहन पहुंचा। डीएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि सुंदरनगर थाना पुलिस घटना की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें