फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जोनल अस्पताल मंडी में रेडियोलॉजिस्ट तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जोनल अस्पताल मंडी में करीब चार महीने बाद रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति हुई है। अब डॉ. सरोज ठाकुर सेवाएं देंगी। प्रदेश सरकार ने तुरंत प्रभाव से यह नियुक्ति की है। जल्द ही डॉक्टर कार्यभार संभालेंगी। इससे लंबे समय बाद अस्पताल में अल्ट्रासाउंड की सुविधा बहाल होगी।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस संबंध में 26 जून के अंक में खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद सरकार ने यहां पर डॉक्टर की तैनाती कर दी है। इससे पहले मरीजों को अल्ट्रासाउंड के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज जाना पड़ रहा था। इससे दिक्कतें भी झेलनी पड़ रही थीं।
दूर दराज क्षेत्रों से आने वाले लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही थी। रोजाना एक हजार से अधिक ओपीडी वाले अस्पताल में पहले रोजाना 50 अल्ट्रासाउंड किए जाते थे, जो कि पिछले लंबे समय से बंद थे। सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि जल्द ही रेडियोलॉजिस्ट यहां पर सेवाएं प्रदान करेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि क्षेत्रीय अस्पताल मंडी में चार माह पहले नियमित डॉक्टर सेवानिवृत्त हो गए थे। उसके बाद यहां पर रेडियोलॉजिस्ट का पद खाली चल रहा था। सोमवार को प्रदेश सरकार ने जोनल अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट का पद भर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें