फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला अभियान स्वास्थ्य: मंडी जिले में बच्चों की वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किए जा रहे अभिभावक

Sat, 30 Apr 2022 12:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश - फोटो : संवाद
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के जिले में जल्द ही कोरोना से बचाव को लेकर पांच से 12 साल तक के बच्चों को वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए अभिभावकों में खुशी है लेकिन बच्चों के लिए चिंतित भी हैं।

विज्ञापन

अभिभावकों का कहना है कि बच्चों को यह वैक्सीन जरूरी है, मगर वैक्सीन का कोई बुरा असर न हो इसके लिए सुरक्षा की चिंता है। अधिकतर अभिभावक अपने बच्चों को वैक्सीन लगवाने के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि छोटे बच्चों को भी यह लगनी चाहिए। इससे उनकी रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ेगी और वे बीमार नहीं होंगे। उधर, समाजसेवियों, पंचायत प्रधानों ने भी अभिभावकों को बच्चों को कोरोना का टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया है। उनका कहना है कि यह वैक्सीन पूरी तरह से सुरक्षित है। 12 से 18 साल तक के बच्चों को भी यह लग चुकी है। इसलिए सभी अभिभावक अपने बच्चों को टीका लगवाने से पीछे न रहें।

बल्ह के नूतन कुमार का कहना है कि छोटे बच्चों का टीकाकरण बहुत जरूरी है, मगर बच्चों के लिए चिंता हर अभिभावक को होती है। छोटे बच्चों पर टीके का बुरा प्रभाव न हो इसके लिए इंतजाम पूरे होने चाहिए। गोहर की लता भारद्वाज ने कहा कि बच्चों का इम्युनिटी सिस्टम अच्छा हो और वह बीमार न हों, इससे ज्यादा अच्छी बात हमारे लिए क्या हो सकती है। सभी वर्ग के लोगों को वैैक्सीन लग गई है अब बच्चों को भी यह लगनी चाहिए। रिस्सा सरकाघाट की बिंदु शर्मा ने कहा कि पांच से 12 साल तक के बच्चों को टीका लगवाने का निर्णय सराहनीय है। हम अपने बच्चों को रोगों से लड़ने की क्षमता को बढ़ाने के लिए यह टीका जरूर लगवाएंगे।
विज्ञापन


घबराने की जरूरत नहीं : डॉ. दिनेश
जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. दिनेश ने बताया कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने निर्णय किया है कि छोटे बच्चों को वैक्सीन लगाई जाए। अभिभावकों को घबराने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि टीका पूरी तरह से सुरक्षित है। पहले विभिन्न आयु वर्ग के लोगों को यह लग चुका है जिसके सार्थक परिणाम सामने आए हैं।

अभिभावकों को करेंगे जागरूक : तारा चंद
बच्चों के टीकाकरण के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जाएगा। सरकाघाट की खुडला पंचायत के प्रधान तारा चंद ठाकुर ने कहा कि छोटे बच्चों को शत प्रतिशत टीकाकरण हो इसके लिए वह अपनी पंचायत में अभिभावकों को जागरूक करेंगे। वह पंचायत में वार्ड सदस्यों, आंगनबाड़ी, आशा वर्कर सभी को आदेश देंगे कि वे पंचायत में सभी अभिभावकों को समझाएं कि बच्चों के लिए यह टीका कितना उपयोगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें