फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हटली में छत्र यात्रा से माता श्यामाकाली मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट/बलद्वाड़ा (मंडी)। बलद्वाड़ा क्षेत्र के इलाका हटली में वीरवार को दो दिवसीय माता श्यामाकाली मेला छत्र यात्रा के साथ शुरू हुआ।
विज्ञापन

वीरवार सुबह 8:00 बजे पुजारी के घर से मंदिर तक छत्र यात्रा निकाली गई। इसमें माता के चांदी के छत्र को ग्रामीणों और मंदिर कमेटी की मौजूदगी में ढोल-नगाडों के साथ टोकरी में सजा कर माता के दरबार तक पहुंचाया गया।
विज्ञापन

माता की पूजा-अर्चना करने के बाद चांदी के छत्र को माता के मुकुट पर सुशोभित किया गया। इसी के साथ मेले का शुभारंभ हुआ। मंदिर कमेटी के प्रधान चुनी लाल शर्मा ने बताया कि माता का चांदी का छत्र मंडी रियासत के राजा श्यामसेन की ओर से मंदिर के लिए भेंट किया गया है।
विज्ञापन

इसकी विशेष पूजा-अर्चना के साथ ही यहां मेले का आयोजन होता है। वीरवार को लोगों ने मेले में पहुंच कर खरीदारी भी की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें