फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृतसर के दीयों पर भारी पड़े मंडी के दीये

विज्ञापन
चौहाटा बाजार मंडी में दीपावली के लिए आए बाहरी और स्थानीय दीये। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। दीपावली त्योहार के लिए अमृतसर के फैंसी दीयों पर मंडी के दीये भारी पड़ रहे हैं। ये न केवल टिकाऊ हैं बल्कि इन्हें पवित्र भी माना जाता है। फैंसी दीयों के मुकाबले सस्ते भी हैं। मंडी में बलद्वाड़ा, सरकाघाट और बैहना से दीये आए हैं।
विज्ञापन

छोटी काशी में दुकानदारों ने इस बार अमृतसर, पंजाब, दिल्ली और कोलकाता के फैंसी दीये भी सजाए हैं। फैंसी दीये 20 रुपये से लेकर 300 रुपये तक प्रति एक बेचा जा रहा है जबकि स्थानीय दीयों की कीमत 30 से लेकर 60 रुपये तक प्रति दर्जन है।
अधिकतर लोग स्थानीय दीयों को ही तवज्जो दे रहे हैं। सेरी बाजार, इंदिरा मार्केट, चौहटा बाजार में स्थानीय एवं बाहरी राज्य के कारोबारियों ने दिवाली के सामान से अपनी दुकानें सजा ली हैं। रविवार होने के चलते बाजारों में कम खरीदार पहुंचे लेकिन उम्मीद है कि सोमवार को ग्राहक उमड़ेंगे। सेरी मंच पर विक्रेता श्रीराम ने बताया कि स्थानीय दीये 30 रुपये से लेकर 60 रुपये प्रति दर्जन तक बेचे जा रहे हैं।
विज्ञापन

विक्रेता निर्मला ने बताया कि फैंसी दीयों की भरमार है लेकिन मंडी के लोग मिट्टी के स्थानीय दीयों को ही तवज्जो दे रहे हैं। इनकी अच्छी बिक्री होती है, क्योंकि इसे लोग पवित्र मानते हैं। चौहटा बाजार में रंग-बिरंगे फूलों के गुलदस्ते बेचने बैठे विक्रेता विजय शंकर ने बताया कि रविवार को कम लोग बाजार में थे, इसलिए बिक्री नहीं हो पाई।
चौहटा बाजार में बैठे बाला और मुकेश कुमार ने बताया कि 50 सालों से दीपावली पर दीया-बाती को बेचते आए हैं लेकिन इन बार अमृतसर से फैंसी दीयों को लाया गया है जो कि ग्राहकों को बहुत पसंद आ रहे हैं लेकिन दीया स्थानीय मिट्टी का ही माना जा रहा है।
विज्ञापन

...
बाजार में कीमत
.............
फैंसी दीया 20 से 300 तक एक
लोकल दीया 30 से 60 प्रति दर्जन
रंग-बिरंगे दीये 60 रुपये दर्जन
चमकिला दीया 50 रुपये दर्जन
बिना रंग दीया 30 रुपये दर्जन
मिट्टी के लक्ष्मी चरण 50 जोड़ा
दीये सहित लक्ष्मी चरण सेट 320
लाइटें 100 से 300 तक एक
कैलेंडर 10 से 30 प्रति एक
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें