फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकनृत्य में जोगिंद्रनगर की टीम विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) डोहग में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में वीरवार को कबड्डी के मैच में तक्षशीला ने बतैल को मात दी। दूसरा मुकाबला ड्रीम्ज और बगसैड के बीच हुआ। इसमें बगसैड ने बाजी मारी। चच्योट ने मंडी को हराकर मैच जीता। बल्ह और हेप्पी निजी संस्थान में हुए मैच में हेप्पी संस्थान के खिलाड़ियों ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन

वॉलीबाल स्पर्धा में मंडी, जोगिंद्रनगर, चच्योट, लालजी प्रशिक्षण संस्थान ने जीत हासिल की। खो-खो में तक्षशीला, मंडी ने जीत हासिल की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोक नृत्य में जोगिंद्रनगर प्रथम, बगसैड द्वितीय और पपलोग तृतीय स्थान पर रहा।
समूह गीत में सुंदरनगर प्रथम, मंडी द्वितीय और जोगिंद्रनगर तृतीय रहा। हास्य नाटिका में बल्ह प्रथम, मंडी द्वितीय और जोगिंद्रनगर तृतीय रहा। एकल गीत में मंडी प्रथम, जोगिंद्रनगर द्वितीय और सुंदरनगर तृतीय रहा। 100 मीटर दौड़ में ड्रीम्ज प्रशिक्षण संस्थान का शुभम ठाकुर प्रथम रहा। मंडी से आदर्श शर्मा दूसरे और बतैल का अमन तीसरे स्थान पर रहा। 200 मीटर दौड़ में जोगिंद्रनगर का कुशल प्रथम, पपलोग का अंकुश द्वितीय और सुंदरनगर का प्रदीप तृतीय रहा। 400 मीटर दौड़ में अनिल कुमार पहले, अजय दूसरे और विक्रम तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

800 मीटर दौड़ में प्रिंस पहले, पवल ठाकुर दूसरे और यादविंदर तीसरे स्थान पर रहा। 1,500 मीटर दौड़ में लालजी का प्रिंस प्रथम, बगसैड का गिरीश कुमार दूसरे और लडभड़ोल से अभिषेक तीसरे स्थान पर रहा। शॉटपुट में अनिल कुमार प्रथम, विवेक ठाकुर दूसरे और तिलक राज तीसरे स्थान पर रहा। जैवलिन थ्रो में प्रताप प्रथम, पवन द्वितीय और विशाल ठाकुर तृतीय रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें