मंडी। मंडी जिला में शुक्रवार को कोरोना संक्रमण के 10 नए मामले सामने आए हैं। इनमें 2 बच्चे भी संक्रमित हैं। विभाग ने सभी मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया है।
सरकाघाट से 2, निहरी से 1, पधर 1, धर्मपुर 1, बल्ह 2, सदर 2 और जोगिंद्रनगर से 1 नया मामला सामने आया है। सीएमओ डॉ. देवेंद्र शर्मा ने जिलावासियों से आग्रह किया है कि कोरोना नियमों का कड़ाई से पालन करें। हमेशा मास्क पहन कर बाहर निकलें। भीड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। जिन लोगों ने कोविड वैैक्सीन की दूसरी डोज नहीं लगाई है, वे अपने आसपास के अस्पतालों में शीघ्र दूसरी डोज लगवा लें। संवाद