फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अग्निपथ के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

विज्ञापन
मंडी के सेरी चानणी पर अग्निपथ योजना के विरोध में धरना प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी/पधर/गोहर। अग्निपथ योजना के विरोध में जिलेभर में कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और योजना को वापस लेने की मांग उठाई। सोमवार को सदर ब्लॉक कांग्रेस ने मंडी के सेरी चानणी में अग्निपथ योजना के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रदेश सचिव देवेंद्र शर्मा ने कहा कि अग्निपथ योजना लागू कर मोदी सरकार चार साल की फौज तैयार कर युवाओं के साथ धोखा कर रही है। आज 130 करोड़ जनसंख्या वाले भारत में नाममात्र युवा इस योजना के लिए अप्लाई कर रहे हैं।
जब तक मोदी सरकार इस योजना को बंद नहीं कर देती तब तक कांग्रेस युवाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। उधर, द्रंग ब्लॉक कांग्रेस ने इलाका उत्तरशाल के कटौला में धरना प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बामन देव ठाकुर ने की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार बेरोजगारों के साथ लगातार खिलवाड़ करती आ रही है। हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले के बाद बेरोजगार सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरे हैं। इधर, नाचन कांग्रेस ने भी केंद्र सरकार को बुरी तरह घेरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश की सुरक्षा और गरिमा को बट्टा लगाने का आरोप लगाया। अग्निपथ योजना के विरोध में नाचन के गोहर बाजार में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नीलमणि ठाकुर की अध्यक्षता में धरना और रोष प्रदर्शन किया।
केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी सचिव धर्मेंद्र धामी, सुरेंद्र शर्मा, दामोदर दास चौहान आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें