फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरोट-लोहारडी-बड़ा ग्रां मार्ग छह दिन से चल रहा अवरुद्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
पधर (मंडी)। जिला मंडी के बरोट और कांगड़ा जिले के छोटा एवं बड़ा भंगाल क्षेत्र के लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बरोट के समीप पहाड़ी से हो रहा भूस्खलन परेशानी का सबब बना हुआ है। बरोट-लुहारडी-बड़ा ग्रां सड़क छह दिन से बड़े वाहनों के लिए अवरुद्ध है।
विज्ञापन

बस सेवाएं बंद होने से लोगों को आवागमन के लिए टैक्सी करनी पड़ रही है। रविवार को लोक निर्माण महकमे ने मार्ग छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल कर दिया था। राहत कार्य में जुटी पोकलेन मशीन में अचानक तकनीकी खराबी आ गई।
उधर पहाड़ी से फिर भारी भरकम मलबा आ गया। इससे मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। सोमवार को दिनभर लोक निर्माण विभाग की मशीनरी राहत कार्य में जुटी रही। बारिश के कारण काम करना कठिन हो रहा है। कार्यस्थल पर काम बंद करते ही पहाड़ी से फिर चट्टानें आ गिरीं।
विज्ञापन

गनीमत रही कि मशीनरी और मजदूर हट गए थे। मार्ग के बंद रहने से किसानों की आलू की पैदावार मंडियों तक नहीं पहुंच पा रही है। इससे किसान चिंतित हैं।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता भगत राम यादव ने कहा कि मंगलवार दोपहर को मार्ग छोटे वाहनों के लिए खोल दिया है। घटनास्थल पर राहत कार्य करना जोखिम भरा हो गया है। अधिशासी अभियंता जितेंद्र गुप्ता ने कहा कि छोटे वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें