धर्मपुर (मंडी)। राजकीय उच्च पाठशाला बहरी (धर्मपुर) में रविवार को छात्रों की अंडर-14 खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसका शुभारंभ तहसीलदार धर्मपुर जसपाल सिंह ने किया। खिलाड़ियों ने मार्चपास्ट किया। इसमें बनेहरड़ी पाठशाला विजेता रही।
पहले दिन हुए कबड्डी मुकाबलों में पहला मैच मंडप और ब्रांग के बीच हुआ। इसमें मंडप ने बाजी मारी। दूसरा मुकाबला गयूण और रियूर के बीच हुआ। इसमें गयूण ने जीत हासिल की। तीसरा मुकाबला न्यू बीम पब्लिक स्कूल धर्मपुर और रखेड़ा स्कूल के मध्य खेला गया।
रखेड़ा ने शानदार प्रदर्शन कर मैच जीत लिया। वॉलीबाल मुकाबले में सिधपुर ने सरी को हराया। बारिश ने मैच में खलल डाला। स्कूल के मुख्य अध्यापक प्रवीण राठौर ने बताया कि तीन दिनों तक खेली जाने वाली खेलकूद प्रतियोगिता में धर्मपुर शिक्षा खंड की 25 पाठशालाओं के कुल 265 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। संवाद