मंडी। जिला मंडी में चौथे दिन भी 12 मार्गों पर यातायात बहाल नहीं हो सका है। अभी भी जिले में 24 ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। कई गांवों की विद्युत आपूर्ति ठप है। सड़कें बंद होने से रोजमर्रा का सामान भी नहीं पहुंच पाया है। ऐसे में लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मंगलवार को मार्गों की बहाली के लिए लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी और मशीनरी डटी रही। सुबह करीब 25 मार्गों पर यातायात बंद था, लेकिन शाम तक 13 मार्ग बहाल कर दिए हैं। बुधवार तक बंद मार्गों के खुलने की उम्मीद है। अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने बताया कि मार्ग बहाल करने का काम जोरों पर है।
जड़ोल-जुघांड, लंबाथाच-चियूनी-चेत और शैटाधार, लंबाथाच-शिल्ली बागी- कलहणी, जंजैैली-भाखली-गाड़ागुशैणी, बगस्याड-टिक्कर, भैंथल-सनारली-शंकर देहरा-राजगढ़, थुनाग-केलटी- जैंशला, खदारगली-सोमाकोठी, महोग-गवालपुर, चूहड़धार-कोटलू, कोटलू-नैंज ऑर मानी से शेगली मार्ग बंद पड़ा है।
कटौला में 16 बिजली ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। जंजैैैहली, गोहर, पंडोह, बागी, लडभड़ोल, मकरीड़ी, चौंतड़ा, बरोट, पधर में भी ट्रांसफार्मर बंद पड़े हैं। संवाद