फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: मंडी कलम की पेंटिंग नेपाल में छाई, तीन चित्र हुए प्रदर्शित

Wed, 02 Oct 2024 06:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
काठमांडू में लगी प्रदर्शनी में रामायण पर आधारित मंडी कलम के चित्र को अवलोकित करते दर्शक। स्त्रो
विज्ञापन
कलमकार राजेश के रामायण पर आधारित तीन चित्र हुए चयनित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। मंडी कलम ने नेपाल में हुई प्रदर्शनी में भी दर्शकों को खूब आकर्षित किया है। मंडी कलम के कलाकार राजेश कुमार द्वारा तैयार की गई तीन पेंटिंग इस अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए चयनित हुई थीं। 23 से 30 सितंबर तक सीता भवन काठमांडू में लगी इस प्रदर्शनी में मंडी कलम के चित्र लगने से मंडी कलम का नाम अब देश दुनिया में आने लगा है।
स्वामी विवेकानंद कल्चर सेंटर भारतीय दूतावास काठमांडू नेपाल और फाइन आर्ट अकादमी नेपाल की ओर से रामायण पर आधारित चित्रों की इस प्रदर्शनी में इंडियन काउंसिल फार कल्चर रिलेशनस की ओर से भारत से 27 कलाकारों की चित्रों को प्रदर्शित किया गया। इनमें हिमाचल के दो कलाकारों मंडी से राजेश कुमार और कांगड़ा से सुशील कुमार के चित्र चयनित हुए थे। इंडियन आर्ट सर्कल के सह संस्थापक व निदेशक गार्गी सेठ के अनुसार अब यह प्रदर्शनियां चार और देशों में लगाई जाएंगी। इसके बाद यह प्रदर्शनी दिल्ली में लगेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में मंडी कलम के कलाकार राजेश कुमार ने बताया कि उनके द्वारा बनाए गए चित्र विदेशों में भी प्रदर्शित होने लगे हैं। इससे उनका हौंसला बुलंद हुआ है। इसी के साथ मंडी कलम को और अधिक पहचान मिली है। इसे और अधिक बढ़ावा और महत्व दिए जाने की जरूरत है। वे इस दिशा में और अधिक उत्साह से काम करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें