फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कबड्डी में मंडी, हॉकी में सुंदरनगर विजेता

विज्ञापन
मंडी के पड्डल मैदान में आयोजित नगर खेल कुंभ के समापन पर हॉकी विजेता टीम के खिलाड़ी मुख्याति​थि - फोटो : संवाद
विज्ञापन
मंडी। पड्डल मैदान में आयोजित नगर खेल कुंभ में कबड्डी का खिताब मंडी ने जीता। फाइनल में मंडी की टीम ने राजपुरा (नालागढ़) की टीम को पराजित किया। हॉकी में स्पोर्ट्स हॉस्टल सुंदरनगर ने एजी क्लब शिमला को हराकर चैंपियन का खिताब हासिल किया। नगर खेलकुंभ का आयोजन खेलो भारत एवं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को समापन अवसर पर मुख्यातिथि प्रो. संजय शर्मा ने विजेतओं और उपविजेताओं को सम्मानित किया। कबड्डी के महिला वर्ग में सिरड़ा कॉलेज की टीम विजेता बनी। महिला वर्ग की हॉकी प्रतियोगिता में वल्लभ कॉलेज मंडी ने पड्डल स्पोर्ट्स क्लब मंडी को हरा कर विजेता का खिताब हासिल किया। फुटबाल पुरुष वर्ग में राइजिंग स्टार ब्लू ने राइजिंग स्टार मंडी को हराकर विजेता का खिताब हासिल किया। महिला वर्ग में देवभूमि कुल्लू ने मंडी कॉलेज की टीम को पराजित किया। वुशू प्रतियोगिता में 50 और ग्रेपलिंग में 54 प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
मुख्यातिथि संजय शर्मा ने वुशू और ग्रेपलिंग स्पर्धाओं के सभी प्रतिभागियों को मेडल और टी शर्ट देकर पुरस्कृत किया। हॉकी पुरुष वर्ग की विजेता टीम को 11 हजार और उप विजेता टीम को 7100 रुपये की राशि से नवाजा। महिला हॉकी विजेता टीम को 2100 और उपविजेता टीम को 1100 की राशि से नवाजा। फुटबाल में पुरुष वर्ग की विजेता टीम को 7100 और उपविजेता टीम को 5100 रुपये की राशि से नवाजा। फुटबाल महिला वर्ग की विजेता टीम को 2100 और उपविजेता टीम को 1100 की इनाम राशि दी। कबड्डी पुरुष विजेता टीम को 7100 और उप विजेता टीम को 5100 रुपये तथा महिला वर्ग विजेता टीम को 2100 व उप विजेता टीम को 1100 रुपये की राशि से नवाजा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें