फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बीडीओ धनोटू को पांच साल से नहीं मिल पाया अपना भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
बग्गी (मंडी)। खंड विकास अधिकारी धनोटू का अपना भवन नहीं है। कार्यालय पिछले पांच वर्षों से महादेव पंचायत के सामुदायिक भवन में अस्थायी तौर पर चल रहा है। कार्यालय के अधीन बग्गी से लेकर जय देवी तक नाचन विधानसभा क्षेत्र की 32 पंचायतें आती हैं। कार्यालय के लिए उचित भवन न होने के चलते पंचायत प्रतिनिधि और जनता को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

करीब पांच वर्ष पहले पूर्व की भाजपा सरकार के समय सेगली के नाम से लोअर नाचन में खंड विकास अधिकारी कार्यालय खोलने की अधिसूचना जारी हुई थी। आनन-फानन में महादेव पंचायत में खाली पड़े सामुदायिक भवन में कार्यालय का संचालन शुरू किया गया। तब से लेकर अब तक यह कार्यालय इस भवन में चल रहा है।
अपना भवन न होने से कार्यालय में कार्य के लिए आने वाले पंचायत प्रतिनिधियों तथा आम जनता को दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। खंड विकास अधिकारी कार्यालय का न ही अपना भवन है और न ही कर्मचारियों के लिए रिहायशी भवन। भूमि चिह्नित न होने से बीते पांच वर्षों में अस्थायी भवन में ही कार्य चल रहा है। बताया जा रहा है कि राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर सरकारी भूमि खाली पड़ी हुई है। इस पर खंड भवन बन सकता है। संवाद
विज्ञापन


तीन भागों में बंटा है नाचन हलका

भौगोलिक परिस्थितियों के आधार पर तीन भागों में बंटे नाचन विधानसभा क्षेत्र के लोअर नाचन और परिसीमन में बाल से लक्षण में शामिल हुई पंचायत को शामिल कर खंड विकास अधिकारी कार्यालय की स्थापना की गई है। कार्यालय का भवन धनोटू के बजाय बीबीएमबी नहर किनारे हटगढ़ (दियारगी) में बनाया जाए जोकि लोअर नाचन का केंद्र बनता है।

धनोटू में खंड विकास अधिकारी कार्यालय का अपना भवन बने, इसके लिए प्रयासरत हैं। पंचायत के पास अपनी भूमि है। इस पर भवन का निर्माण किया जा सकता है। पंचायत ने इस भूमि की निशानदेही के लिए आवेदन किया है। लंबे अरसे से निशानदेही नहीं हो पा रही है, जिससे यह मामला अधर में लटका हुआ है। -नीलकमल, प्रधान, ग्राम पंचायत महादेव
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें