आगे चल रहे वाहन में मौजूद शामेश्वरी देवी गुम्मा में बह रहे प्राकृतिक जल को पीने के लिए उतरी थीं कि तभी गुम्मा की पहाड़ी से एक बड़ी चट्टान गिरने से महिला के सिर पर गहरी चोट आने से खून से लथपथ होकर सड़क पर गिर पड़ीं। परिजनों ने महिला को जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीएम मनीश चौधरी ने जोगिंद्रनगर के तहसीलदार रजत सेठी और कानूनगो सतीश शर्मा को स्थानीय अस्पताल भेजा। पुलिस की टीमें भी थाना प्रभारी सकीनी कपूर की अगुवाई में अस्पताल पहुंचीं। मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। स्थानीय प्रशासन ने 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की।पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर लिया है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है।