फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दो सप्ताह बाद फिर शुरू हुई मंडी-गाड़ागुशैणी बस सेवा

Tue, 06 May 2025 11:43 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। मंडी से गाड़ागुशैणी चलने वाली सीधी बस सेवा करीब दो सप्ताह बाद बहाल हो गई है। अचानक बस सेवा बंद होने से बालीचौकी उपमंडल के हजारों ग्रामीणों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन

ऐसे में अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने पर परिवहन निगम मंडी ने बस सेवा को बहाल कर दिया है। मंगलवार को बस सेवा अपने तय समय सुबह 10:45 बजे मंडी बस अड्डा से चलकर दोपहर 2:40 बजे बालीचौकी पहुंची और बाद में गाड़ागुशैणी और घाट के लिए रवाना हुई। स्थानीय निवासी लाल सिंह, काहन सिंह, पृथी पाल, विजय, सूरजमणी, केशव राम, भारती सहित अन्य लोगों ने बताया कि पथ परिवहन निगम की मंडी से गाड़ागुशैणी चलने वाली बस सेवा दिनभर की एकमात्र सीधी बस सेवा है।
मंडी से यह एकमात्र बस सेवा है। इस बस के बंद होने से क्षेत्रवासियों को जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए चार बसें बदलनी पड़ रही थीं, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बता दें कि सराज विधानसभा क्षेत्र का गाड़ागुशैणी क्षेत्र अति दुर्गम क्षेत्र है। जिला मुख्यालय मंडी से गाड़गुशैणी क्षेत्र से 150 किलोमीटर की दूरी पर है। अब बस सेवा बहाल होने से फिर से ग्रामीणों को सुविधा मिलना शुरू हो गई है। इससे ग्रामीण गदगद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें