फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: छह मील हादसे में लापता चालक का शव छठे दिन धर्मपुर में बरामद

Thu, 03 Sep 2026 04:45 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पंडोह (मंडी)।

सार

 पुलिस के अनुसार 28 अगस्त को पुलिस थाना सदर मंडी के तहत छह मील पंडोह के पास महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन के ब्यास नदी में गिरने की सूचना मिली थी। सूचना मिलने पर पंडोह पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और वाहन व चालक की तलाश शुरू की।
विज्ञापन
धर्मपुर में मिला लापता ड्राइवर का शव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर पंडोह के छह मील के पास ब्यास नदी में गिरे बोलेरो पिकअप वाहन के लापता चालक का शव छठे दिन गुरुवार को धर्मपुर के कांढापतन में बरामद हुआ। चालक का शव हादसास्थल से काफी दूर कांढापतन क्षेत्र में बहकर पहुंच गया था। यह क्षेत्र पुलिस थाना धर्मपुर के अधिकार क्षेत्र में आता है। पुलिस के अनुसार 28 अगस्त को पुलिस थाना सदर मंडी के तहत छह मील पंडोह के पास महिंद्रा बोलेरो पिकअप वाहन के ब्यास नदी में गिरने की सूचना मिली थी।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर पंडोह पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और वाहन व चालक की तलाश शुरू की। वाहन में सब्जियां लदी हुई थीं। वाहन को रमेश चंद निवासी गांव लगसाल डाकघर राहला तहसील औट जिला मंडी चला रहा था। पुलिस ने कई दिन एसडीआरएफ की मदद से ब्यास नदी के किनारे और नदी के भीतर लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया। तलाशी अभियान के दौरान हादसाग्रस्त वाहन का पता लगा लिया गया था। वाहन पंडोह बांध के अंदर गाद में फंसा हुआ है।

पुलिस ने वाहन को रस्सी से सुरक्षित बांधा और उसे बाहर निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। बीते बुधवार सुबह जब रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू हुआ तो शव बह गया था। इस बीच गुरुवार को चालक रमेश चंद का शव ब्यास नदी में कांडा पतन के पास मिला, जिसकी शिनाख्त परिजनों ने की। पुलिस मामले की आगामी जांच कर रही है। उधर, एसपी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार जांच जारी है। मौत के सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें