फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi: पत्नी पर तेजाब फेंककर पहली मंजिल से धक्का देकर गिराया, एम्स बिलासपुर रेफर; पति गिरफ्तार

Sun, 16 Nov 2025 03:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मंडी

सार

तेजाब से ममता (41) का चेहरा, पीठ सहित आधे से ज्यादा शरीर झुलस गया है। पहली मंजिल से नीचे फेंके जाने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। 
विज्ञापन
demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सेन मोहल्ला में शनिवार शाम एक पति ने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए पहले पत्नी पर तेजाब फेंका और फिर उसे पहली मंजिल से धक्का देकर नीचे गिरा दिया।  तेजाब से ममता (41) का चेहरा, पीठ सहित आधे से ज्यादा शरीर झुलस गया है। पहली मंजिल से नीचे फेंके जाने से महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई है। 

विज्ञापन


घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े और ममता को क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने नाजुक हालत को देखते हुए ममता को एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया है। पुलिस ने पति नंद लाल को घर से गिरफ्तार किया है।

अभी तक की जांच में पता चला है कि दंपती के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था और मामला कोर्ट में विचाराधीन है। मूल रूप से सरकाघाट के छात्र का रहने वाला यह परिवार हाल ही में मंडी के सेन मोहल्ले में स्थानांतरित हुआ था। यहां इन्होंने घर खरीदा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें