फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लडभड़ोल में गालीगलौज करने से टोकने के लिए युवती पर दराट से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत कथौण के मठा-ठाणा में एक युवती पर स्थानीय व्यक्ति ने दराट से हमला कर दिया। युवती ने आरोपी के खिलाफ लडभड़ोल पुलिस चौकी में मामला दर्ज करवा दिया है। हमले के बाद सिविल अस्पताल लडभड़ोल में युवती का उपचार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज करके आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक गांव मठा-ठाणा निवासी सोनल (19) पुत्री उदय राठौर जब रविवार सुबह करीब 10:45 बजे अपनी दुकान के समीप अपनी माता स्वर्णा राठौर के साथ खड़ी थी तोइसी गांव का इंद्र सिंह दुकान के सामने आकर गांववासियों से गाली गलौज करने लगा।
इस पर युवती ने उसे टोका तो वह तैश में आ गया। उसने युवती पर दराट से हमला कर दिया। आरोपी मौके से फरार हो गया है। युवती के घायल होने पर परिजन उसे सिविल अस्पताल लडभड़ोल ले आए। डॉ. अदिति अवस्थी और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने इलाज किया। युवती के बाएं हाथ में गहरा जख्म होने की वजह से छह टांके लगे हैं। युवती की माता स्वर्णा राठौर ने बताया कि व्यक्ति को समझाने की कोशिश की तो उसे दराट से हमला कर दिया। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने बताया कि युवती पर हुए हमले का मामला लडभड़ोल पुलिस चौकी ने दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें