सुंदरनगर (मंडी)। धनोटू में सोमवार को गणेश उत्सव की छठी भजन संध्या में गायिका ममता भारद्वाज ने गणपति का गुणगान किया। ममता भारद्वाज ने सबसे पहले गणेश स्तुति पेश की।
उसके बाद अपने मशहूर भजन सुनाकर जनता को मंत्रमुग्ध किया। ममता ने अपना कमरुनाग का पार धारा जोगन बैठी वार धारा तेरा बासा, तारणहारी बगला मुखी मां, राम राम बोल चाहे, शिव शिव बोल, चाहे बोले राधे साईं राम एक रूप सबका बंदे गाकर देर रात तक समां बांधा।
संध्या के समापन से पहले प्रसाद का वितरण किया गया। उत्सव कमेटी के प्रधान भूपेंद्र ने सभी भक्तजनों को इस संध्या में अपनी हाजिरी सुनिश्चित करने के लिए आभार जताया। इस मौके पर आयोजक सुनील, प्रभुदयाल, बालक राम, कुंदन लाल, पवन उपस्थित रहे। संवाद