फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: साइबर ठगी पर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला हुई। इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को डिजिटल साक्षरता के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

जिला सूचना-विज्ञान अधिकारी मंडी अश्वनी कुमार शर्मा ने बताया कि डिजिटल गतिविधियों में वृद्धि के साथ ही डाटा चोरी, सोशल मीडिया हैकिंग, ऑनलाइन धोखाधड़ी और बैंकिंग घोटाले जैसे साइबर अपराध भी बढ़ गए हैं। इससे निपटने के लिए नागरिकों को साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूक रहना चाहिए। साइबर हमलों से खुद को बचाने के लिए सावधानियों का पालन करना चाहिए।
उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अज्ञात लिंक या संदिग्ध ईमेल पर क्लिक न करने की भी सलाह दी। उन्होंने धोखाधड़ी के मामले में नागरिकों को तुरंत इसकी रिपोर्ट साइबर क्राइम की वेबसाइट www.cybercrime.gov.in या टॉल फ्री नंबर 1930 पर कॉल कर कर दर्ज करवाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें