धर्मपुर कॉलेज के सीएससीए समारोह में प्रस्तुति देती छात्राएं।
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर में सीएससीए समारोह मंगलवार को मनाया गया। आयोजन के संयोजक एसोसिएट प्रोफेसर रमेश चंद शर्मा और सह संयोजक प्रो. जोगिंद्र सिंह रहे। कार्यक्रम में कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रमेश चंद धलारिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं ने स्वागत गीत से की। विद्यार्थियों ने इसमें बढ़-चढ़कर भाग लिया। एकल नृत्य, युगल नृत्य, गायन एवं कविता प्रतियोगिता ने समां बांध दिया। उपस्थित लोगों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों का भरपूर आनंद लिया।
एकल नृत्य में सिया पहले, प्रिया दूसरे और अनीषा तीसरे स्थान पर रहीं। युगल नृत्य में सिया और प्रिया प्रथम, अनीषा और पल्लवी द्वितीय और मुस्कान-शिवानी तृतीय रहीं। कविता में अंजली शर्मा पहले, महक दूसरे और ज्योति तीसरे स्थान पर रहीं। गायन में प्रथम कशिश, द्वितीय मनीष, तृतीय ज्योति और तन्वी रहीं। मुख्य अतिथि डॉ. रमेश चंद धलारिया ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं। इस अवसर पर प्रो. विवेकानंद शर्मा, प्रो. मोहिंद्र सिंह, प्रो. जोगिंदर सिंह, प्रो. सुमन कुमार, प्रो. विजय कुमार आदि शामिल रहे। संवाद