फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: छतरी में व्यापारियों ने खुद संभाला सफाई का जिम्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
जंजैहली (मंडी)। छतरी में स्थानीय प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रणाली से तंग आकर बाजार के व्यापारियों ने खुद मोर्चा संभाल लिया है। लंबे समय से छतरी बाजार की काली नाली में पसरी गंदगी की सफाई का जिम्मा व्यापारियों ने स्वयं उठा लिया। व्यापारियों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से सवाल किया कि यह बदहाली कब तक बनी रहेगी। सफाई अभियान में जुटे व्यापारी चंद्रकांत, कुमार सिंह, कपड़ा व्यापारी सुनील राणा, बर्तन व्यापारी प्रवीन, मयारी व्यापारी दुर्गा दास, सब्जी विक्रेता नरेश, जूते के व्यापारी नागू राम वर्मा और मशीनरी व्यापारी प्रकाश ने कहा कि नाली जाम होने से उठती बदबू के कारण व्यापार करना दूभर हो गया है और ग्राहकों का भी दुकानों पर रुकना मुश्किल हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि जल्द नाली की स्थायी सफाई और मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें