फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भूस्खलन संभावित क्षेत्र में 24 घंटे तैनात रहेगी मशीनरी

विज्ञापन
विज्ञापन
भूस्खलन संभावित क्षेत्र में 24 घंटे तैनात रहेगी मशीनरी
विज्ञापन

स्थिति से निपटने के लिए 500 मजदूर संभालेंगे जिम्मा
मानसून के खतरे से निपटने के लिए लोक निर्माण विभाग ने संभाला मोर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी


जोगिंद्रनगर (मंडी)। बरसात के मौसम को देखते हुए लोक निर्माण विभाग सतर्क हो गया है। उपमंडल में लगभग 500 मजदूरों को भूस्खलन से संभावित जगहों पर तैनात करने का निर्णय लिया गया है। 11 कनिष्ठ अभियंताओं की देखरेख में मजदूरों की टीमें गठित की गई हैं। सब डिविजन के दोनों सहायक अभियंताओं को नोडल ऑफिसर तैनात कर आपदा से निपटने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पिछले साल हुई बारिश से करोड़ों के नुकसान को देखते हुए इस बार भूस्खलन से संभावित कुछ जगहों पर पहले से ही मशीनरी और डोजर खड़े कर दिए गए हैं। मजदूरों को आपदा से निपटने के गुर सिखाए गए हैं। आपात स्थिति में लोक निर्माण विभाग की गठित टीमें बाधित यातायात को बहाल करने के लिए एक-दूसरे का सहयोग भी करेंगी। कुछ निजी ठेकेदारों की जेसीबी मशीनों को भी लोक निर्माण विभाग ने अपने संपर्क में लेकर इस्तेमाल में लाने की योजना बनाई है।
विज्ञापन



जोगिंद्रनगर-सरकाघाट सड़क बसाही से चिम्हणू व गदयाड़ा में हर साल बाधित होती है। बसाही गोलवां सड़क पर भी भूस्खलन की अधिक आशंका रहती है। लडभड़ोल-सांढापतन के स्तैण में पहाड़ी दरकने के अंदेशे को देखते हुए यहां पर जेसीबी मशीनरी भी 24 घंटे तैनात रहेगी। सब डिविजन जोगिंद्रनगर के नोहली, भराडू सड़क पर भूस्खलन की संभावना को देखते हुए डोजर व मशीनरी तैनात करने के निर्देश लोक निर्माण विभाग ने जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन





लोक निर्माण विभाग सर्किल जोगिंद्रनगर के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार ने अधिकारियों को अपने मोबाइल फोन 24 घंटे ऑन रखने का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि मानसून सीजन में लोक निर्माण विभाग 24 घंटे मुस्तैद रहेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें