सरकाघाट के अप्पर भांबला स्थित लॉर्ड बुद्धा कालेज में डॉ भीमराव अंबेडकर जयंति के अवसर पर कार्यक्?
- फोटो : Mandi
पटडीघाट (मंडी)। अपर भांबला के लॉर्ड बुद्धा कालेज ऑफ एजुकेशन में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कालेज प्रबंधन समिति के महासचिव एलडी शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि ने प्रशिक्षु अध्यापकों को डॉ. आंबेडकर के जीवन से प्रेरणा लेकर उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आंबेडकर ने जिस स्वर्णिम भारत का सपना देखा है उसे पूरा करने में शिक्षक वर्ग का अहम योगदान है। प्रशिक्षु शिक्षक स्वयं भी उनकी शिक्षाओं का अनुसरण करें और कार्यक्षेत्र में सभी को उनकी शिक्षाओं पर चलने के लिए प्रोत्साहित करें। दूसरे सेमेस्टर की पलक तथा श्वेता शर्मा ने डॉ. आंबेडकर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और उनके जीवन के कई पहलुओं से अवगत करवाया।
इस दौरान प्रशिक्षुओं की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कनु प्रिया और साथियों ने सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की और शबनम और साथियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। दूसरे सेमेस्टर की दीक्षा ने देशभक्ति के गानों पर एकल नृत्य प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। चौथे सेमेस्टर के विशाल ने भीमराव आंबेडकर के जीवन पर आधारित एकल गीत प्रस्तुत किया। दूसरे समेेस्टर के सौरव सकलानी और साथियों ने लघु नाटिका से महिला सशक्तीकरण पर प्रकाश डाला। अनिल ने पहाड़ी गीत माए नी मेरिए शिमले दी राहे चंबा कितनी दूर गीत गाकर सभी का दिल जीता।
दूसरे सेमेस्टर की तानिया ने कुल्लवी गीत प्रस्तुत किया। चौथे सेमेस्टर की पूनम और सहेलियों ने नाटी डालकर खूब तालियां बटोरीं। वहीं सौजन्य, निहारिका डिंपल बाला ने एकल गीत प्रस्तुत किए। इसके अलावा रितिका और पूनम ने एकल नृत्य पर प्रस्तुतियां दीं। रिना और मीनू के युगल नृत्य को खूब सराहना मिली। दूसरे सेमेस्टर की तानिया और साथियों ने आखिर में नाटी डालकर तालियां बटोरीं। इस अवसर पर कालेज के स्टाफ मौजूद रहा।