फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेदा बाजार के रिहायशी इलाके में दिखा तेंदुआ

विज्ञापन
पटड़ीघाट के लेदा गांव के रिहायशी इलाके में सुबह के समय दिखा तेंदुआ। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
पटड़ीघाट (मंडी)। क्षेत्र के लेदा बाजार के रिहायशी इलाके में बुधवार सुबह लगभग 5 बजे तेंदुआ घूमता हुआ देखा गया। इससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। एक माह पूर्व भी तेंदुआ लेदा बाजार में सीसीटीवी कैमरे में नजर आया था।
विज्ञापन

बुधवार सुबह पांच बजे बाजार में दोबारा तेंदुए की सक्रियता देखी गई। स्थानीय लोगों नीरज शर्मा, शंभूदत्त, मुकेश गुप्ता, सीताराम, रजत गुप्ता, शिवम वर्मा, निशांत ठाकुर आदि का कहना है कि सुबह सवेरे क्षेत्र के लोग सैर के लिए निकलते हैं।
ऐसे में तेंदुए का दिखना खतरे से खाली नहीं है। तेंदुआ किसी बड़ी घटना को भी अंजाम दे सकता है। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से गुहार लगाई है कि शीघ्र तेंदुए को पकड़ कर रिहायशी इलाके से बाहर छोड़ने का प्रबंध किया जाए।
विज्ञापन

लेदा पंचायत प्रधान राम सिंह का कहना है कि इस तरह बाजार में तेंदुआ दिखने से लोग खौफ में है। वन विभाग और एसडीएम बल्ह से जल्द तेंदुए को पकड़ने की मांग की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें